
x
पटना: बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। सहरसा जिले के सोनबरसा क्षेत्र से जदयू के विधायक रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राजभवन में आयोजित इस शपथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे। शुरू में नीतीश के मंत्रिमंडल विस्तार में राजद और कांग्रेस कोटे से भी कुछ मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई गई थी, लेकिन सिर्फ रत्नेश सदा ने ही मंत्री पद की शपथ ली। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता संतोष सुमन ने दो दिन पहले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि सदा को एससी एसटी कल्याण विभाग का दायित्व दिया जा सकता है। पहले यह विभाग सुमन के पास ही था।
सदा को नीतीश का भरोसेमंद माना जाता है। सदा महादलित समुदाय से आते हैं। रत्नेश सदा 13 साल से विधायक हैं और जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास है। पहली बार वह सोनवर्षा से 2010 में जदयू के विधायक बने। उसके बाद 2015 और 2020 में भी वह चुने गए। सुमन के इस्तीफे के बाद से ही महादलित समाज से आने वाले को मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जाने लगे थे। सुमन भी महादलित समुदाय से आते हैं।
Tagsबिहारनीतीश कुमार मंत्रिमंडलनीतीश कुमारबिहार मंत्रीBiharNitish Kumar CabinetNitish KumarBihar Ministerरत्नेश सदाRatnesh Sada
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





