भारत

Exit Polls: नए एग्जिट पोल ने सभी को चौंका दिया

jantaserishta.com
3 Jun 2024 11:10 AM IST
Exit Polls: नए एग्जिट पोल ने सभी को चौंका दिया
x
Exit Polls नई दिल्ली: देश में किसकी सरकार बनेगी और दिल्ली की सात सीटों पर क्या अंजाम होगा? इस सवाल का जवाब 4 जून को मिलने जा रहा है। एक जून को आए कई एग्जिट पोल्स में जहां देश में भाजपा सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है तो दिल्ली में कुछ नुकसान के साथ उसे बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इस बीच अब एक नए एग्जिट पोल में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन दिल्ली में सात में से अधिकतम पांच सीटें हासिल कर सकता है।
दरअसल, जी न्यूज ने दिल्ली की सात सीटों पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एग्जिट पोल किया है। चैनल का दावा है कि यह अपने तरह का पहला एग्जिट पोल है जिसे एआई के माध्यम से अंजाम दिया गया है। इसके नतीजे पहले आए सभी एग्जिट पोल से बेहद अलग हैं। पोल में कहा गया है कि दिल्ली में भाजपा को 02-4 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को 3 से 5 सीटें हासिल होने की भविष्यवाणी की गई है। एआई एग्जिट पोल के नतीजे यदि सही साबित होते हैं तो भाजपा के लिए यह बड़ा झटका होगा।
इससे पहले 2019 और 2014 में भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। पहली बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव पूर्व कांग्रेस के साथ गठबंधन करके भाजपा का मुकाबला किया है। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उतरे तो तीन सीटें कांग्रेस के पास थीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी और फिर 21 दिनों के लिए मिली जमानत के बाद हुए चुनाव में बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिला है। इंडिया गठबंधन को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली में वोटों का बंटवारा कम हुआ है। 2 जून को सरेंडर से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और नतीजा उनके पक्ष में आएगा।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का अनुमान है कि भाजपा दिल्ली में 6-7 सीटें जीत सकती है तो आप-कांग्रेस गठबंधन को 0-1 सीट मिल सकती है। इंडिया टीवी का भी यही अनुमान है। न्यूज 18 के एग्जिट पोल में भाजपा को 5 और आप-कांग्रेस को 02 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भाजपा को 6 और इंडिया गठबंधन को एक सीट मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story