भारत

कवायद शुरू: जनसंख्‍या नियंत्रण पर कई BJP सांसद ला रहे प्राइवेट मेंबर बिल, इसी सत्र में हो चर्चा

jantaserishta.com
12 July 2021 4:09 PM IST
कवायद शुरू: जनसंख्‍या नियंत्रण पर कई BJP सांसद ला रहे प्राइवेट मेंबर बिल, इसी सत्र में हो चर्चा
x

फाइल फोटो 

जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की कवायद शुरू हो गई है. 6 अगस्त को प्राइवेट मेंबर बिल (Pvt member bill) पर राज्यसभा में चर्चा होगी. बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा का जनसंख्या नियंत्रण (Population control) को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल पेश हो चुका है. 6 अगस्त को राकेश सिन्हा के प्राइबेट मेंबर बिल पर चर्चा हो सकती है. वहीं, इसी बारे में राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल का प्राइवेट मेंबर बिल भी दिया गया है.

बता दें कि मॉनसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इसमें 19 बैठक (कामकाज के दिन) होंगी. कोविड के खतरे को देखते हुए मॉनूसन सत्र के लिए उसी हिसाब से तैयारियां की गई हैं. 18 जुलाई को सदन के फ्लोर लीडर की बैठक होगी. उसके बाद सदन की कार्यवाही चलाने के लिए बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story