भारत

कार्यपालक पदाधिकारी हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी घायल

jantaserishta.com
29 April 2026 11:28 AM IST
कार्यपालक पदाधिकारी हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी घायल
x
बड़ा एक्शन.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के आरोपी रामधनी यादव बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
दरअसल, सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम नकाबपोश अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सभापति के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू को भी गोली मारी। उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव ने बुधवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने के बाद भागलपुर के पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज से अपराधी रामधनी यादव की पहचान कर ली गई थी। पुलिस ने जिले के कई इलाकों में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस कार्रवाई के कारण वे भाग नहीं पाए। इसके बाद वे थाना आत्मसमर्पण के लिए पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस अपराधियों को लेकर हथियार बरामदगी के लिए निकली। वहां छिपे हुए अपराधियों के साथी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पकड़े गए अपराधी ने भी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।
इस दौरान अपराधी रामधनी यादव गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में एक डीएसपी और दो पुलिस इंस्पेक्टर शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। रामधनी यादव पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story