भारत

कार्यपालक सहायक हत्या: अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने दी सुपारी

jantaserishta.com
23 Feb 2025 5:15 PM IST
कार्यपालक सहायक हत्या: अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने दी सुपारी
x
पिस्टल मिला.
बेतिया: बिहार के बेतिया जिले में संजीव कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी चंदन पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. संजीव की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है. साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है.
वहीं, इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी निशा वर्णवाल, सचिन उर्फ मोगल सहनी, मुकेन्द्र उर्फ नकुल कुमार और रामाशीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है, लेकिन चंदन पासवान फरार चल रहा था. जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह हत्या 17 फरवरी को हुई थी. नरकटियागंज में टीपी वर्मा कॉलेज के पास बिजली विभाग में कार्यरत कार्यपालक सहायक संजीव वर्णवाल रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला किया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी.
हत्या की जांच में खुलासा हुआ कि संजीव की पत्नी निशा वर्णवाल का प्रेम-प्रसंग सचिन उर्फ मोगल सहनी से था. पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए निशा ने 5 लाख रुपये में उसकी सुपारी दे दी थी.
एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि चंदन पासवान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है. इससे पहले पुलिस हत्या में इस्तेमाल चाकू और बाइक बरामद कर चुकी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story