भारत

एमसीडी चुनाव: मतदान केंद्रों पर उत्साह, 1,349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

jantaserishta.com
4 Dec 2022 9:30 AM IST
एमसीडी चुनाव: मतदान केंद्रों पर उत्साह, 1,349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ दिखना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से मतदान करने पहुंच रहे हैं। आज दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इसके नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान शाम 5.30 तक चलेगी। वहीं इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर भाजपा और आम आदमी पार्टी पर है। भाजपा यहां अपनी साख और सत्ता बचाने में लगी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी जगह बनाना चाहती है। वहीं कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले अपनी सीटें बढ़ाना चाहती है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 709 महिला प्रत्याशी हैं। भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रहे हैं।
मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है। इनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story