भारत

आबकारी घोटाला: अदालत 24 अप्रैल को ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर विचार करेगी

jantaserishta.com
16 April 2023 9:37 AM IST
आबकारी घोटाला: अदालत 24 अप्रैल को ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर विचार करेगी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति घोटाले में राघव मगुंटा, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और पांच कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की दूसरी पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेने या न लेने पर विचार करने के लिए शनिवार को 24 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल की पीठ के समक्ष विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा ने कहा कि ईसीआईआर में नामजद अभियुक्तों और अन्य व्यक्तियों पर विभिन्न आरोपों में भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
ईडी के 2,000 पेज के चार्जशीट में गवाहों और आरोपी व्यक्तियों के बयान के साथ-साथ ई-मेल और अन्य डेटा भी हैं। हालांकि जांच एजेंसी ने अभी तक आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चार्जशीट नहीं की है, उसने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया है कि सिसोदिया ने यह दिखाने के लिए मनगढ़ंत ई-मेल प्लांट किए थे कि नीति के लिए सार्वजनिक स्वीकृति थी।
पिछली सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कहा था कि सिसोदिया के खिलाफ जांच पूरी करने के लिए दिए गए 60 दिन अभी खत्म नहीं हुए हैं। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी।
ईडी ने 5 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश नागपाल को सूचित किया था कि उसे नए सबूत मिले हैं जो कथित आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की संलिप्तता का संकेत देते हैं और जांच महत्वपूर्ण चरण में है। कोर्ट ने इस मामले में आप नेता की हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story