भारत
आबकारी घोटाला: CBI का दावा, मनीष सिसोदिया ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के जरिए अपने हिसाब से मंगवाए ईमेल
jantaserishta.com
15 May 2023 5:53 PM IST

x
फाइल फोटो
अतुल कृषण
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में दायर अपने पूरक आरोपपत्र में कहा है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शराब नीति के संबंध में टिप्पणी/सुझाव प्राप्त करने की प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) के अध्यक्ष जाकिर खान के माध्यम से कुछ ईमेल अपने हिसाब से मंगवाए थे।
सीबीआई ने दावा किया है कि सिसोदिया पूर्व आबकारी आयुक्त रवि धवन द्वारा 13 अक्टूबर 2020 को सौंपी गई विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों से खुश नहीं थे और नए आबकारी आयुक्त राहुल सिंह को जनता और हितधारकों से टिप्पणी प्राप्त करने के लिए आबकारी विभाग के पोर्टल पर रिपोर्ट डालने का निर्देश दिया।
इसके लिए आबकारी विभाग की एक विशेष ईमेल आईडी बनाई गई, जो इक्साइजडॉटपॉलिसीएटडेल्हीडॉटजीओवीडॉटइन थी।
सीबीआई ने आरोपपत्र में कहा है, सिसोदिया ने जनता और हितधारकों से टिप्पणियां मांगने की पूर्वोक्त प्रक्रिया में हेरफेर करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से डीएमसी के अध्यक्ष खान के माध्यम से कुछ ईमेल तैयार कराए जो डीएमसी के इंटर्न द्वारा इक्साइजडॉटपॉलिसीएटडेल्हीडॉटजीओवीडॉटइन पर भेजे गए थे। इनमें सिसोदिया की ईमेल आईडी पर भी एक प्रति भेजी गई थी।
सीबीआई का आरोप है कि सिसोदिया ने खान को हाथ से लिखा एक नोट दिया जिसमें नई आबकारी नीति के संबंध में सुझाव लिखे गए थे।
सीबीआई के मुताबिक, सिसोदिया ने खान से आबकारी विभाग के नए बने ईमेल पर कई ईमेल भेजने को कहा।
ये सुझाव जोन की नीलामी के माध्यम से खुदरा शराब लाइसेंस के आवंटन, उत्पाद शुल्क और वैट में कमी के साथ-साथ लाइसेंस शुल्क में वृद्धि और शराब की दुकानों की संख्या में वृद्धि के संबंध में थे।
आरोपपत्र में कहा गया है, यह साबित करता है कि आरोपी मनीष सिसोदिया आबकारी नीति के निर्माण के लिए पहले से सोचे गए विचारों के साथ काम कर रहा था और उसी के समर्थन में गढ़े हुए जनमत/सुझावों को थोप रहा था।
Tagsआबकारी घोटालासीबीआईदिल्ली अल्पसंख्यक आयोगमनीष सिसोदियाExcise scamCBIDelhi Minorities CommissionManish Sisodia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





