भारत

आबकारी नीति घोटाला: के. कविता से आज तीसरी बार पूछताछ कर सकती है ईडी

jantaserishta.com
21 March 2023 10:03 AM IST
आबकारी नीति घोटाला: के. कविता से आज तीसरी बार पूछताछ कर सकती है ईडी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति मामले में तीसरे दौर की पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हो सकती हैं। सोमवार को, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी से लगभग दस घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उनका सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई और कुछ दस्तावेजी सबूतों से हुआ।
ईडी के समक्ष अपनी पहली उपस्थिति के दौरान, उनका सामना अरुण पिल्लई से हुआ, जिसने दक्षिण समूह का प्रतिनिधित्व किया था और आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।
पिल्लई ने कहा है कि वह कविता के सहयोगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story