भारत

आबकारी नीति घोटाला: व्यवसायी की याचिका पर ED को नोटिस

jantaserishta.com
20 March 2023 12:40 PM IST
आबकारी नीति घोटाला: व्यवसायी की याचिका पर ED को नोटिस
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली की याचिका पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। बोइनपल्ली ने 14 मार्च को उच्च न्यायालय का रुख किया था। बोइनपल्ली की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की पीठ को अवगत कराया कि उनके मुवक्किल के बेटे का स्कूल में प्रवेश लटका हुआ है, क्योंकि माता-पिता दोनों को स्कूल में उपस्थित होना है।
इसके बाद कोर्ट ने मेंटेनेबिलिटी के मुद्दे को खुला रखते हुए ईडी को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story