भारत

आबकारी नीति घोटाला: ED ने दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया

jantaserishta.com
6 April 2023 4:38 PM IST
आबकारी नीति घोटाला: ED ने दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में एक ताजा घटनाक्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा, पंजाब के व्यवसायी गौतम मल्होत्रा और विजय नायर के सहयोगी राजेश जोशी के खिलाफ दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया। इस चार्जशीट (आरोप पत्र) में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बिजनेसमैन अमनदीप सिंह ढल का नाम नहीं है। संभावना है कि अगली बार उनका नाम चार्जशीट में शामिल किया जाएगा।
कोर्ट ने चार्जशीट को स्वीकार करने के बाद इसका संज्ञान लेने के लिए 14 अप्रैल की तारीख तय की है। मगुंटा को मार्च में गिरफ्तार किया गया था और अरुण रामचंद्र पिल्लई से उनका सामना कराया गया था।
ईडी का आरोप है कि जोशी ने गोवा चुनाव के लिए नायर से पैसे लिए थे। ईडी ने आरोप लगाया है कि यह पैसा आबकारी नीति घोटाले के माध्यम से उत्पन्न अपराध की आय थी। उनसे पूछताछ के बाद मगुंटा को गिरफ्तार किया गया था।
ईडी ने पहले पूरक आरोप पत्र में दावा किया है कि विजय नायर ने आप के नेताओं की ओर से साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली, जिसके प्रमुख व्यक्ति मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, राघव मगुंटा, सरथ रेड्डी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story