
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
महंगी शराब की 65 से ज्यादा बोतलें और नौ पिंट बीयर को जब्त किया गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिण दिल्ली के असोला भाटी खदान इलाके में आबकारी विभाग ने एक बर्थडे पार्टी में छापा मार दिया. इतना ही नहीं इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर दिया गया. विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को इस रेड की जानकारी दी. उनका कहना है कि इस बर्थडे पार्टी में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी, इसलिए यह कार्रवाई की गई.
अफसरों के मुताबिक आबकारी खुफिया ब्यूरो (ईआईबी) ने छापेमारी के दौरान महंगी शराब की 65 से ज्यादा बोतलें और नौ पिंट बीयर को जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि जब्त शराब हरियाणा में बिक्री के लिए थी.
जानकारी के मुताबिक अफसरों ने बताया कि असोला भट्टी माइंस में बने एक फार्महाउस पर आबकारी की टीम ने गुरुवार को छापा मारा था, जहां एक बर्थडे पार्टी चल रही थी. इस पार्टी में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी. इस दौरान टीम ने मॉडल टाउन में रहने वाले रोहित खंडेलवाल को गिरफ्तार भी किया. वहीं पार्टी के आयोजक और फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक जब्त की गई शराब की बोतलों में चिवस रीगल की 19 बोतलें, ग्रे गूज वोदका की चार बोतलें, बेलुगा नोबल रूसी वोदका की नौ बोतलें, एब्सोल्यूट वोदका की दो बोतलें, जैकब क्रीक की पांच बोतलें शामिल हैं. इसके अलावा कैमिनो टकीला, बकार्डी कार्टा ब्लैंका व्हाइट रम, बॉम्बे सफायर जिन, जैक डेनियल, जैगमिस्टर और जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल की दो बोतलें भी बरामद की गई हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





