भारत
रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग का छापा, फर्जी लाइसेंस से पिलाई जा रही थी शराब, संचालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 April 2023 5:31 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-117 सोरखा स्थित यम्मी टमी रेस्टोरेंट पर आबकारी टीम ने छापेमारी की। रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। मौके से बड़ी मात्रा में शराब भी जब्त की गई। इस दौरान टीम ने रेस्टोरेंट संचालक से बार लाइसेंस मांगा वो नहीं मिला, बल्कि जाली लाइसेंस मिला। जिसके जरिए ये बार संचालित कर रहे थे।आबकारी टीम ने रेस्टोरेंट संचालक परितोष श्रीवास्तव पुत्र राजेश कुमार श्रीवास्तव और करण कुमार पुत्र भूरी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ये छापेमारी देर रात की गई।
आबकारी विभाग को जानकारी मिली थी कि यम्मी टमी रेस्टोरेंट में जाली लाइसेंस के जरिए शराब परोसी जा रही थी। इसके बाद आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रवि जैसवाल, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 1 गौरव चंद व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4 अभिनव शाही की टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां रेस्टोरेंट में शराब परोसने के साक्ष्य मिले। जांच पड़ताल के बाद मौके से 22 केन बी यंग बियर व 11 बोतल रॉयल स्टेग ब्रांड की विदेशी शराब व कुछ खाली बोतलों व केन को बरामद की गई। पकड़े गए संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60,व भारतीय दंड विधान की धारा 420, 468, 471 के अंतर्गत मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है।
Tagsनोएडासेक्टर-117 सोरखायम्मी टमी रेस्टोरेंटआबकारी विभागफर्जी लाइसेंसशराबNoidaSector-117 SorkhaYummy Tummy RestaurantExcise DepartmentFake LicenseLiquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





