भारत

4 घर को छोड़कर पूरा गांव मिला अवैध शराब के काले धंधे में लिप्त, ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
22 Jan 2021 9:50 AM IST
4 घर को छोड़कर पूरा गांव मिला अवैध शराब के काले धंधे में लिप्त, ऐसे हुआ खुलासा
x

DEMO PIC 

अवैध शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ सरकार लगातार ऑपरेशन चला रही है.

मध्य प्रदेश में अवैध शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ सरकार लगातार ऑपरेशन चला रही है. इसी से जुड़ी नई खबर दमोह जिले से आई है. जहां एक पूरा का पूरा गांव अवैध शराब के काले धंधे में लिप्त मिला. सिर्फ चार ही घर ऐसे मिले. जहां शराब नहीं बनाई जा रही थी. पुलिस और आबकारी विभाग की इस साझा कार्रवाई में लगभग हर घर से अवैध शराब की हजारों लीटर खेप बरामद हुई. जिन्हें तरह तरह से घरों में छिपाकर रखा गया था. हालांकि पुलिस के आने की भनक मिलते ही एक शराब माफिया चकमा देकर भाग निकला. कुछ दिन पहले मुरैना में जहरीली शराब की वजह से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. उसी के बाद शिवराज सरकार ने बड़ी मुहिम अवैध शराब के खिलाफ छेड़ी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story