भारत

चल रही थी खुदाई, अचानक कई मकान ढहे, मची चीख पुकार

jantaserishta.com
26 Jan 2023 9:47 AM IST
चल रही थी खुदाई, अचानक कई मकान ढहे, मची चीख पुकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. आगरा सिटी स्टेशन रोड स्थित धर्म शाला में चल रहे खुदाई कार्य के चलते सुबह कई मकान गिर गए. इन मकान में सो रहे तीन लोग दब गए. दो लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. एक लड़की अभी भी दबी है. उसे निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है.
बताया जा रहा है कि आगरा सिटी स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में गुरुवार सुबह 6 मकान भरभरा कर गिर गए. जैसे ही इसकी खबर प्रशासन को मिली तो सभी अफसर मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. गनीमत की बात है कि हादसे के वक्त मकान में ज्यादा लोग नहीं थे. सिर्फ तीन लोग थे, जिसमें से दो को बाहर निकाल लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story