
x
पुष्कर शहर फाइल फोटो | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
एक सौ दस साल पुराना बताया जा रहा है.
पुष्कर: राजस्थान में मंदिरों की नगरी पुष्कर में रिहायशी मकान की खुदाई में सैंड स्टोन से बनी हनुमान जी की खंडित मूर्ति मिली है. साथ ही मंदिर के अवशेष भी निकले हैं. यह मकान एक सौ दस साल पुराना बताया जा रहा है और कपड़ा बाजार में स्थित है. मकान मालिक ने मूर्ति सहित सभी प्राचीन अवशेषों को सुरक्षित रखा है.
ब्रह्मा मंदिर के व्यवस्थापक और भू-अभिलेख निरीक्षक अरुण पाराशर ने बताया, "उनके पुराने मकान में पानी के हौज निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान करीब 6 फीट की गहराई में हनुमान जी की मूर्ति निकली. खुदाई के दौरान मूर्ति का एक हिस्सा टूट गया. मूर्ति करीब दो से ढाई फीट ऊंची है. इसके अलावा एक छोटा गुबंदनुमा पत्थर और दीपक भी निकला है."
अरुण ने आगे बताया, "यह तो पता नहीं चल सका है कि मूर्ति कितने साल पुरानी है और जमीन के अंदर कैसे पहुंची. मगर, लोगों का मानना है कि मुगल शासक औरंगजेब ने अपने शासन काल के दौरान पुष्कर में कई मंदिरों को ध्वस्त किया था. कपड़ा बाजार के पास भी केशव राव जी का प्राचीन मंदिर था. इसे भी मुगल सैनिकों ने ध्वस्त किया था."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





