भारत

गंगाईकोंडा में खुदाई सितंबर तक जारी रहेगी

jantaserishta.com
8 April 2023 5:58 PM IST
गंगाईकोंडा में खुदाई सितंबर तक जारी रहेगी
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के अरियालुर जिले के गंगाईकोंडा चोलापुरम में राज्य पुरातत्व विभाग (टीएनएसडीए) द्वारा शुरू किया गया खुदाई का तीसरा चरण सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। गंगईकोंडा चोलापुरम चोल वंश के राजा राजेंद्र चोल की दूसरी राजधानी थी।
टीएनएसडीए ने 2020 से 2022 तक खुदाई का काम किया था जिसमें ईंटों के ढांचे, चीनी मिट्टी के बर्तन, तांबे और सोने के कंगन, हाथी दांत की नक्काशी और सिक्कों सहित कई सामग्रियां मिली थीं।
खुदाई का पहला चरण मार्च से सितंबर 2021 तक चला जिसके दौरान कुल 17 गड्ढे खोदे गए और 1,003 सामान बरामद किए गए। दूसरा चरण फरवरी से सितंबर 2022 तक जारी रहा। इसमें कुल 1,010 वस्तुएं बरामद हुईं।
खुदाई के तीसरे चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 6 अप्रैल को किया था और यह सितंबर तक जारी रहेगा।
तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, सरकार ने परियोजना के लिए 30 लाख रुपए की राशि आवंटित की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story