समाज में पेश हुई मिसाल: दहेज में मिले 11 लाख रुपए, दूल्हे के पिता ने प्रथा के खिलाफ दिया ये नया संदेश

फाइल फोटो
राजस्थान के बूंदी जिले के पीपरवाला गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के पुत्र की सगाई प्रदेशभर में नजीर बन कर सामने आई है. शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त पिता ने समाज को एक बड़ा सन्देश दिया है, जिसकी सराहना प्रदेशभर में हो रही है. दहेज लोलुपता के इस दौर में जब लोग दहेज के एक-एक रुपये के लिए लड़ते-झगड़ते हैं, घरेलु हिंसा को अंजाम देने में शर्म महसूस नहीं करते. तब शिक्षक पिता ने बेटे की सगाई में दहेज में मिली लाखों रुपये की रकम बेटे के ससुर को लौटा दी. इसके लिए बेक़ायदा बड़ी थाल में 11 लाख रुपये का पुलिंदा वापस लौटाया गया. इस तस्वीर को देखकर हर कोई दंग रह गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





