भारत
1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा शुरू, फुलप्रूफ तैयारी
jantaserishta.com
24 Aug 2023 11:52 AM IST

x
850 केंद्र बनाए गए हैं।
पटना: बिहार में गुरुवार से 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हुई। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 850 केंद्र बनाए गए हैं। 24 से 26 अगस्त तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा में आठ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
गुरुवार की सुबह प्राथमिक शिक्षक के लिए विषय पत्र और शुक्रवार को अनिवार्य भाषा पत्र की परीक्षा है। बताया जाता है कि प्राथमिक शिक्षकों की 79,943 रिक्तियों के लिए करीब साढ़े सात लाख आवेदक हैं जबकि माध्यमिक शिक्षकों की 34,916 रिक्तियों के लिए 65,500 और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की 57,680 रिक्तियां हैं। आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सभी अभ्यर्थियों से अफवाहों से दूर रहने की बात कहते हुए कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पटना में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहा करीब 27 हजार परीक्षार्थी हैं।
परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा हॉल में भेजा जा रहा है, जहां अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास के सभी साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखा गया है। इधर, परीक्षा के कारण पटना के होटल, रेस्ट हाउस भरे पड़े हैं। बुधवार की शाम पटना रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की बड़ी भीड़ देखी गई।
Tagsबिहारशिक्षकशिक्षक नियुक्तिशिक्षक नियुक्ति परीक्षापरीक्षाबिहार न्यूज़Biharteacherteacher appointmentteacher appointment examexamBihar News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





