भारत

गजब का खेल! एग्जाम किसी और का भर्ती किसी और की? जेल में फर्जी कैंडिडेट्स की भर्तियां होने के मिले संकेत

jantaserishta.com
26 Dec 2021 2:20 PM IST
गजब का खेल! एग्जाम किसी और का भर्ती किसी और की? जेल में फर्जी कैंडिडेट्स की भर्तियां होने के मिले संकेत
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल एक बार फिर से गलत वजह से सुर्खियों में है. जेल में फर्जी कैंडिडेट्स की भर्तियां होने के संकेत नजर आ रहे हैं. दरअसल एक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ड्राइव जो कुछ सामने आया वह चौंकाने वाला है.

दिल्ली सब ऑर्डिनेट्स सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया. ये ड्राइव नवंबर के आखिरी हफ्ते में चलाया गया था. 2019 से अब तक DSSSB के एग्जाम के जरिए तिहाड़ जेल में वार्डर और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट रैंक की जितनी नई भर्तियां हुई, उन सभी के बायोमेट्रिक सेम्पल ज्वाइनिंग के दौरान प्रिजर्व किए गए थे.
लेकिन ड्राइव के दौरान शुरुआती जांच में 47 ऐसे मिले जिनके बायोमेट्रिक सेम्पल मिस मैच मिले. फिलहाल एक्शन के तौर पर इन सभी 47 नए जेल के कर्मचारियों की सैलरी रोक दी गई है और इन्हें जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है. DSSSB की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद आगे का एक्शन लिया जाएगा. गौरतलब है कि भर्तियों के दौरान कई बार होने वाली धांधली की जांच के लिए इस तरह की जांच की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story