भारत
बिग ब्रेकिंग: पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन मामला: आरोपियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत
jantaserishta.com
2 Dec 2022 12:00 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
साइंटिस्ट को जासूस बता जेल में ठूंसा।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन से जुड़े कथित इसरो जासूसी मामले में चार आरोपियों को अग्रिम जमानत देने के केरल हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह की अगुआई वाली पीठ ने फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को फिर से जमानत याचिका पर सुनवाई करने का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट चार हफ्ते में जमानत याचिका पर फिर से सुनवाई कर फैसला सुनाए. इसके साथ ही यह भी आदेश दिया कि इस कानूनी राहत के उपाय करने के दौरान पांच हफ्तों तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते समय संकेत दिया था कि मामले को फिर से देखने के लिए केरल हाई कोर्ट वापस भेजा जा सकता है. सीबीआई ने केरल हाईकोर्ट द्वारा केरल के पूर्व DGP सिबी मैथ्यूज समेत आरोपियों को मिली जमानत को चुनौती है. इस मामले में अन्य आरोपी पीएस जयप्रकाश, थम्पी एस दुर्गा दत्त, विजयन और आरबी श्रीकुमार हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





