भारत

जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सरेआम हत्या, भारत सरकार ने वीवीआईपी सिक्योरिटी को लेकर राज्यों को नई एडवाइजरी भेजी

jantaserishta.com
17 July 2022 8:20 AM IST
जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सरेआम हत्या, भारत सरकार ने वीवीआईपी सिक्योरिटी को लेकर राज्यों को नई एडवाइजरी भेजी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद भारत में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस और सेंट्रल फोर्स को पब्लिक इवेंट में VVIPs की सिक्योरिटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नजदीक से होने वालों हमलों से बचाव पर फोकस करने के लिए कहा गया।

मामले के जानकार अधिकारियों ने बताया कि आबे हत्याकांड के कुछ घंटे बाद ही भारत सरकार ने गृह मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर्स, सेंट्रल इंटेलीजेंस और सिक्योरिटी फोर्स के बीच बैठक बुलाई। इस दौरान VVIP की सुरक्षा में संभावित कमियों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बाद में विज्ञप्ति जारी करके सभी वीआईपी सुरक्षा यूनिट्स, राज्य सरकारों और पुलिस बलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस वीवीआईपी सुरक्षा में लगी हुई है। एलीट स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) प्रधानमंत्री की सुरक्षा करता है।
8 जुलाई की विज्ञप्ति को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि सभी सुरक्षा यूनिट्स को 'रीयर साइड प्रोटेक्शन' पर ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने बताया कि जहां वीवीआईपी मौजूद हों, वहां प्रॉपर एक्सेस कंट्रोल और लेयर्ड सिक्योरिटी होनी चाहिए। सबसे अहम बात यह है कि अधिकारियों को 'रीयर साइड प्रोटेक्शन' पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
मालूम हो कि आबे (67) को पश्चिमी जापान के नारा में भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने पीछे से गोली मार दी। आबे को विमान से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गई थी। 'ब्लड ट्रांसफ्यूजन' समेत आपात उपचार के प्रयास के बाद अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story