भारत

भाजपा नेता की हत्या के आरोप में पूर्व पुलिस अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
12 Dec 2022 10:07 AM IST
भाजपा नेता की हत्या के आरोप में पूर्व पुलिस अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x
पुलिसकर्मियों को चकमा देने में सफल रही।
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ पुलिस ने 2004 में बीजेपी नेता की हत्या के मामले में इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास से एक पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी रविवार देर रात की गई। पूर्व पार्षद अलका मिश्रा पूर्व डीआईजी की पत्नी हैं। वह पुलिस हिरासत में थी लेकिन 9 दिसंबर को अदालत द्वारा उसे हत्या का दोषी ठहराए जाने के बाद पुलिसकर्मियों को चकमा देने में सफल रही।
इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
अदालत सोमवार को सजा का एलान करेगी।
अलका मिश्रा पूर्व डीआईजी जेल पी.के.मिश्रा की पत्नी, 2004 में भाजपा नेता मालती शर्मा की हत्या की आरोपी हैं।
मालती शर्मा की 7 जून की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव अगली सुबह सर्वोदय नगर इलाके में एक नाले के पास से बरामद किया गया था।
उसे आखिरी बार कांस्टेबल राज कुमार राय के साथ देखा गया था, जिसे बाद में दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी गवाही के आधार पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर दीपा सिंह और अलका मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
राय पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था, अलका मिश्रा और दीपा सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अलका मिश्रा और मालती शर्मा राजनीतिक और व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी थीं। पुलिस ने दावा किया कि, उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि राय हत्या की रात से ही मिश्रा के संपर्क में था और हत्या उसके इशारे पर की गई थी।
सहायक पुलिस आयुक्त, गाजीपुर (इंदिरानगर), विजय राज सिंह ने कहा कि, एक स्थानीय अदालत ने 9 दिसंबर को मालती शर्मा की हत्या के मामले में चार अन्य लोगों के साथ अलका मिश्रा को दोषी ठहराया था, लेकिन वह भागने में सफल रही।
उन्होंने कहा, इसलिए, उसके नाम पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया और हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story