भारत

पूर्व पत्रकार गिरफ्तार...दो साल में कई लोगों लो लगाया चूना

jantaserishta.com
18 Jun 2021 6:41 AM IST
पूर्व पत्रकार गिरफ्तार...दो साल में कई लोगों लो लगाया चूना
x

फाइल फोटो 

अब तक 2 करोड़ का लगाया चूना

गाजियाबाद: पुलिस ने कथित रूप से आईपीएस बनकर विदेश और दिल्ली-एनसीआर में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों से 1.5 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में एक पूर्व पत्रकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि एक जनसंचार संस्थान से स्नातक अनुज प्रकाश दो समाचार टीवी चैनलों में काम कर चुका है. उसके ससुर सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक हैं.

रिटायर्ड मेजर की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी
डीएसपी अंशु जैन ने बताया है कि रिटायर्ड मेजर आर हुड्डा और उनकी पत्नी शेफाली के साथ पूर्व पत्रकार ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद उन्होने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में कराई. वहीं दर्ज मामले की जांच के दौरान इंदिरापुरम पुलिस और साइबर अपराध पुलिस की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
बीते दो साल में किया तकरीबन 2 करोड़ का लेनदेन
पुलिस ने कहा कि प्रकाश ने हुड्डा को सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.6 लाख रुपये और पत्नी को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में जन संपर्क अधिकारी की नौकरी दिलाने के बहाने 3.9 लाख रुपये ठगे. उसके बैंक खाते की जांच करने के दौरान पता चला कि बीते दो साल में उसने 1.97 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story