भारत
बीच सड़क पर EX गर्लफ्रेंड पर चाकू से वार, बहन को भी बनाया निशाना
jantaserishta.com
4 Jun 2026 2:01 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शंकर नगर इलाके में एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी बड़ी बहन भी चोटिल हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान अक्षय चंदेल के रूप में हुई. उसने एक्स गर्लफ्रेंड को रास्ते में रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए.
आरोपी ने पीड़िता की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर कई वार किए. कुछ ही पलों में सड़क खून से सन गई और युवती गिर पड़ी. इस दौरान जब युवती की बड़ी बहन उसे बचाने के लिए आगे आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. इस हमले में उसके गाल पर गहरा घाव हुआ है. जैसे ही आसपास के लोग शोर सुनकर इकट्ठा होने लगे, आरोपी मौके से फरार हो गया. इलाके में कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया. यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में आरोपी को लगातार हमला करते और फिर मौके से भागते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने यह वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने आरोपी की पहचान अक्षय चंदेल के रूप में की है, जो पीड़ित युवती का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं.
घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है. उसकी हालत को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षय चंदेल और पीड़ित युवती पहले रिलेशनशिप में थे. किसी विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही युवती पर नजर रखे हुए था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





