भारत

ईडब्ल्यूएस के मरीजों को निशुल्क इलाज पर नहीं हो सकी सुनवाई, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

jantaserishta.com
22 April 2022 9:45 PM IST
ईडब्ल्यूएस के मरीजों को निशुल्क इलाज पर नहीं हो सकी सुनवाई, अब इस तारीख को होगी सुनवाई
x

दिल्ली में राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र में कथित तौर कम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मरीजों को निशुल्क इलाज नहीं दिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एक न्यायाधीश द्वारा मामले की सुनवाई से खुद को अलग किए जाने के चलते मामले की सुनवाई अब 5 मई को सुनवाई होगी।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति नवीन चावला के समक्ष सुनवाई होनी थी। न्यायमू्र्ति चावला ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। गैर सरकारी संगठन सोशल ज्यूरिस्ट की ओर से वकील अशोक अग्रवाल ने याचिका में आरोप लगाया है कि राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र में ईडब्ल्यूएस को निशुल्क इलाज मुहैया नहीं कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को इसी शर्त पर भूमि का आवंटन किया गया था कि वह 10 फीसदी भर्ती मरीज और 25 फीसदी ओपीडी में ईडब्ल्यूएस मरीजों का निशुल्क इलाज करेंगे। वकील अग्रवाल ने याचिका में कहा है कि दो दशक से भी अधिक समय से 302 बेड की क्षमता से संचालित हो रहे इस अस्पताल ने आज तक ईडब्ल्यूएस मरीजों को निशुल्क इलाज मुहैया नहीं कराया है। याचिका में कहा गया कि अस्पताल द्वारा निशुल्क इलाज नहीं दिए जाने से कैंसर से पीड़ित ईडब्ल्यूएस मरीजों को परेशानियों का सामना करना होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story