भारत

दिल्ली न्यूज़: निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस प्रवेश प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू

jantaserishta.com
20 March 2022 1:00 PM IST
दिल्ली न्यूज़: निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस प्रवेश प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू
x

Delhi schools Admissions: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों (Private Schools) में ईडब्ल्यूएस प्रवेश प्रक्रिया (EWS Admission Process) 29 मार्च से शुरू होगी. इसके तहत आर्थिक तौर पर पिछडे़ वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में नर्सरी क्लास में EWS कोटे के तहत आरक्षित सीटों पर एडमिशन दिया जाता है.

सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, वंचित समूह (डीजी) और विशेष श्रेणियों के तहत दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन प्रोसेस 29 मार्च से शुरू होगा.
दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार, EWS श्रेणियों के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2022 है, जबकि सीट अलॉटमेंट का पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ 19 अप्रैल, 2022 को निकाला जाएगा.
बता दें कि पहले यह प्रक्र‍िया 22 मार्च से शुरू होने जा रही थी लेक‍िन अब इसको बढ़ाकर 29 मार्च कर द‍िया गया है. वहीं, आवेदन करने की अंत‍िम तारीख को 4 अप्रैल से बढ़ाकर 12 अप्रैल कर द‍िया गया है. आवेदन की प्रक्र‍िया ऑनलाइन ही रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story