भारत
हर किसी की आंखें नम कर दीं...मृत भाई की कलाई पर बांधी राखी
jantaserishta.com
10 Aug 2025 10:08 AM IST

x
मचा कोहराम.
नासिक: नासिक जिले के वडनेर दुमाला गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. त्योहार की सुबह जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर खुशियां मना रही थीं, उसी वक्त यहां एक 9 साल की बच्ची अपने 3 साल के मृत भाई के हाथ पर राखी बांध रही थी. इस घटना को जिसने भी देखा, वो रो पड़ा.
दरअसल, यह घटना रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार की रात को हुई. गांव के भगत परिवार का 3 साल का बच्चा आयुष भगत अपने घर के सामने खेल रहा था, तभी अचानक एक तेंदुआ आया और उस पर झपट्टा मारकर उठा ले गया. परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बाद आयुष का शव घर के पास ही मिला. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया.
शनिवार की सुबह रक्षाबंधन का त्योहार था. आयुष की बहन, जो कल तक अपने भाई को राखी बांधने की तैयारी में खुश थी, अब रोए जा रही थी. बच्चे की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगीं. जब लोग बच्चे के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, उसी समय राखी बांधने का भी समय हो रहा था.
आयुष की 9 साल की बहन लगातार रो रही थी और अपने भाई को अंतिम बार देख रही थी. गांव के लोग भी इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए. आयुष की बहन ने अंतिम संस्कार से पहले अपने मृत भाई की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान हर किसी की आंख से आंसू बह रहे थे. वडनेर दुमाला में यह दिन इस परिवार के लिए दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





