भारत

इस केले के तने को देखकर हर कोई हैरान है, नाम रखा गया बाहुबली!

jantaserishta.com
16 Feb 2022 11:37 AM IST
इस केले के तने को देखकर हर कोई हैरान है, नाम रखा गया बाहुबली!
x

नई दिल्ली: इन दिनों 'बाहुबली' केला ('Baahubali' banana) सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 60 किलोग्राम वजन वाले इस 7 फीट लंबे केले से लगी तने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इस अनोखे केले के पेड़ को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में कोट्टापल्ली मंडल के वाकाटिप्पा गांव में अनाला सुदर्शन द्वारा उगाया गया था. उन्होंने कहा कि कुछ वक्त पहले उनकी बेटी ने उन्हें केले का एक पौधा दिया था. बेटी से केले का पौधा मिलने के बाद उन्होंने इसे बोया और कुछ ही दिनों में यह विशालकाय केलों से भरा हुआ तना उन्हें मिला.
सुर्दशन ने बताया कि उन्होंने इस केले के तने को 'बाहुबली केले' का नाम दिया है. इसमें लगभग 140 केले हैं और इसका कुल वजन 60 किलो है. उन्होंने बताया कि इस केले के तने की लंबाई 7 फीट है.
सुर्दशन ने कहा कि केले का इतना भरा तना उगाने के बाद लोग उनके पास आ रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिरकार उन्होंने ऐसा कैसे कर दिखाया. उन्होंने कहा कि इतने बड़े केले को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और इसके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस केले के पेड़ पर यह तना था उसमें दो और तने इसी तरह केले से लदे हुए हैं, उन्हें उम्मीद है कि वो इससे भी बड़े और ज्यादा फल वाले होंगे.
वहीं, इतने बड़े केले के तने की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल होने के बाद लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं. कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या इसे खाना है या म्यूजिम में सजा कर रखना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story