एक दिन मरना तो सबको है, कोरोना वैक्सीन नहीं लगाते शख्स का वीडियो वायरल

भोपाल: देश भर में अब तक 90 करोड़ के करीब कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब भी कुछ लोग इससे हिचक रहे हैं। टीका लगवाने से डर का आलम यह है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शख्स ने प्रशासन से कहा है कि भले ही मैं मर जाऊं, लेकिन वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। छिंदवाड़ा में तहसीलदार के सामने एक ग्रामीण द्वारा मरने तक टीका नहीं लगवाने की बात कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छिंदवाड़ा जिले के चौरई स्थित जमतारा में तहसीलदार रायसिंह कुशराम चिन्हित किए गए ऐसे व्यक्ति के पास पहुंचे, जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





