भारत

सभी को अपनी बात रखने का हक, जेपीसी बैठक को लेकर बोले जगदंबिका पाल

jantaserishta.com
28 Oct 2024 3:02 PM IST
सभी को अपनी बात रखने का हक, जेपीसी बैठक को लेकर बोले जगदंबिका पाल
x
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में वक्फ संशोधन संयुक्त समिति की बैठक बुलाई गई है। जिसमें बिल पर विस्तृत चर्चा होगी। इससे पहले सांसद ने दावा किया कि सबको बात रखने का मौका दिया जाएगा।
वक्फ संशोधन संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, “हमने बैठक में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब वक्फ बोर्ड को बुलाया है। हमारी कोशिश है कि सभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करें, ताकि एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की जा सके। हमने इस संबंध में बीते दिनों दक्षिण भारत का भी दौरा किया था। अब हम उत्तर भारत का रुख करेंगे। विभिन्न प्रदेशों का दौरा करेंगे। इस तरह से पहली बार जेपीसी इतने सारे लोगों से मिलने का काम कर रही है। आज की बैठक में हमने सेवानिवृत्त न्यायाधीश और इस्लामिक विद्वानों को भी बुलाया है। हमारी कोशिश है कि एक अच्छी रिपोर्ट तैयार करके उसे जमीन पर उतारा जा सके, ताकि वक्फ बोर्ड का उद्देश्य पूरा हो सके।”
वहीं, कुछ लोगों द्वारा इस बिल का विरोध किए जाने पर जगदंबिका पाल ने कहा, “कौन क्या कहता है। यह अलग विषय है। जेपीसी में हर किसी को अपनी बात रखने का पूरा हक है। मुझे या किसी और को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, यहां गौर करने वाली बात है कि जब सरकार ने इस बिल को चर्चा के लिए जेपीसी को सौंप दिया है, तो यहां सभी को अपनी बात रखने का पूरा हक है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो कौन हैं। जेपीसी में सभी पार्टियों का प्रतिनिधित्व होता है। संसद को कानून बनाने का हक है।”
वहीं, बीते दिनों जेपीसी की बैठक में कल्याण बनर्जी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर जगदंबिका पाल ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हमारी कोशिश है कि कैसे भी करके हम शीर्ष नेतृत्व को एक बेहतर रिपोर्ट सौंप दें, जिससे आगे का काम आसान हो।
उन्होंने आगे कहा कि यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में सभी को विरोध और समर्थन करने का हक है । जेपीसी को इस पर विस्तृत चर्चा करने का अधिकार है। हम इस पर चर्चा करके रिपोर्ट आगे शासन को सौंपेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story