भारत
सभी को अपने विचार रखने का हक: जैन मुनि के जमीयत मंच से जाने पर बोले आचार्य चिदानंद
jantaserishta.com
12 Feb 2023 4:57 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन के तीसरे और आखिरी दिन मौलाना अरशद मदनी के एक बयान से असहमति जताते हुए जैन धर्म के लोकेश मुनि ने स्टेज पर खड़े होकर विरोध जताया और नाराज होकर बाहर चले गए। इस पर परमार्थ निकेतन के आचार्य चिदानंद ने कहा कि इसमें सहमति और असहमति की बात नहीं है। सभी को अपने विचार प्रकट करने का पूरा हक है। चिदानंद ने कहा, मैंने अपने ढंग से अपने विचार प्रकट किए उन्होंने अपने विचार प्रकट किए, इस्लाम धर्म को मानने वाला इस्लाम धर्म की विशेषताएं बताएगा और बताना भी चाहिए और हिंदू धर्म को मानने वाला हिंदू धर्म की विशेषता बताएगा।
जमीयत ए उलेमा ए हिंद का 34 वां अधिवेशन दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहा है, जिसका आज तीसरा दिन था। जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु भी मौजूद थे। सभी मौलाना और सभी धर्मों के धर्मगुरु एक एक कर अपने विचार और भाषण सबके सामने रख रहे थे। तभी मौलाना अरशद मदनी ने एक बयान दिया। अरशद मदनी का बयान जैन मुनि लोकेश को अच्छा नहीं लगा और वह अरशद मदनी के बयान से असहमति जताते हुए जमीयत का मंच छोड़कर चले गए।
इस मुद्दे पर परमार्थ निकेतन के आचार्य चिदानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सहमति और असहमति की बात नहीं है। इसमें अपने अपने विचार प्रकट करने की बात है। मैंने अपने विचार अपने ढंग से प्रकट किए, उन्होंने अपने विचार अपने ढंग से प्रकट किए। जिसको सुनना होगा वह सुनेगा। मुझे नहीं मालूम लोकेश मुनि जी के मन में क्या था और उन्होंने किस रूप में लिया।
आगे चिदानंद ने कहा कि मैंने इस बात को जिस रूप से लिया, मैं बताना चाहूंगा कि मैं सब का सम्मान करता हूं ,मेरे लिए सब समान है और सब का सम्मान है, और यही हमारे देश का संविधान है। लेकिन अगर कोई इस्लाम धर्म को मानने वाला इस्लाम धर्म की विशेषता को बताता है, तो उसको बताना चाहिए। यह नेचुरल है, वह उसकी विशेषता बताएंगे ही और हिंदू धर्म को मानने वाला हिंदू धर्म की विशेषता बताएगा। लेकिन अपने अपने धर्म की विशेषता को जीते हुए हम अपने मूल से, अपने मूल्यों से, अपनी जड़ों से अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहे, ये ही आज का संदेश है।
Tagsजमीयत उलेमा-ए-हिंदजैन मुनिआचार्य चिदानंददिल्लीदिल्ली न्यूज़Jamiat Ulema-e-HindJain MuniAcharya ChidanandDelhiDelhi News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





