भारत

'बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका', तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

jantaserishta.com
3 April 2026 1:28 PM IST
बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब
x
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की भूमिका है। सभी ने बिहार को लूटा है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने केरल में एक चुनावी रैली के दौरान बयान दिया कि 'बिहार देश का सबसे गरीब राज्य' है। इस पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, "बिहार दुनिया के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक बना हुआ है। बिहार पलायन, बेरोजगारी, अशिक्षा और बीमारियों के मामले में ऊंचे स्थान पर है। ज्यादातर फैक्टरियां बंद पड़ी हैं। इस दुर्गति में सभी की भूमिका है। सभी ने बिहार को लूटा है।"
उन्होंने कहा, "बिहार में 20-25 साल एनडीए की सरकार रही है और 20-25 साल वे लोग (राजद) भी सत्ता में रहे हैं। अब 'सूप बोले तो बोले छलनी भी बोल' रही है। हमाम में सब नंगे हैं।" इसी बीच, पप्पू यादव ने नालंदा में हुई भगदड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैं नालंदा जा रहा हूं। मौतों के लिए कुप्रबंधन और सामाजिक अव्यवस्था दोनों जिम्मेदार हैं। यह कोई एक बार की घटना नहीं है। जहानाबाद में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी और पूरे देश में ऐसी भगदड़ें हो रही हैं। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कहां क्या हो रहा है, इससे सरकार को कोई मतलब नहीं है।"
उन्होंने कहा, 'आयोजकों और मंदिर प्रशासन के खराब प्रबंधन और श्रद्धालुओं के साथ उनके व्यवहार सभी देखते हैं। लूटने की प्रवृति अनैतिक तरीके से चल रही होती है। नतीजा होता है कि लोगों में संतोष नहीं होता है। भगवान के जल्दी दर्शन की प्रवृति से भी घटनाएं घटती हैं। यह (नालंदा भगदड़) कोई छोटा-मोटा मुद्दा नहीं है। मैंने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया।"
पप्पू यादव ने यह भी कहा कि आज हमारा समाज गंदी सोच का हो चुका है। समाज में 80-85 प्रतिशत सूखा नशा खुल चुका है। लोगों में अश्लील वीडियो देखने की प्रवृति होती है। वे बेटी को भी बेटी नहीं समझते हैं। मुझे समाज की हालत पर तरस आता है, जहां अपराध, उत्पीड़न और शोषण खुलेआम होते हैं और भीड़ उन्हें रिकॉर्ड भी करती रहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story