भारत

प्रत्येक ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाया जायेगा

Shantanu Roy
17 March 2024 4:24 PM IST
प्रत्येक ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाया जायेगा
x
सिरोही। सिरोही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बुधवार शाम को आत्मा सभागार में राजस्थान सरकार की ओर से नियुक्त समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्रांड एंबेसडर व डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति के के गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर जिले की सभी पंचायतों से एक-एक ग्राम पंचायत को मॉडल पंचायत बनाकर स्वच्छ भारत मिशन के सभी घटकों पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए समन्यक गुप्ता ने कहा कि हमारा देश स्वच्छता की मिसाल कायम करने में सबसे अग्रणी है। इसके लिए देश में स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर देश को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए सभी का सहयोग आमजन को जागरूक करने की दिशा में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने का अभियान भी प्रभावी रहा है। जिससे महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिलने के साथ-साथ गांवों में भी स्वच्छता का माहौल विकसित हुआ।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चन्द्र अग्रवाल से फीडबैक लेते हुए सभी विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने तथा समस्त ग्राम विकास अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने कि निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे, ग्रामीण क्षेत्रों से अलग अलग प्रकार से सूखा एवं गीला कचरा उठाने के लिए आवश्यक व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिए। इस कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत चौधरी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक चान्दु खान, एसआरएलएम एक्सपर्ट आशीष काटेंड, एम एण्ड ई कम एमआईएस चन्द्रराजसिंह, सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता, ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी व ब्लॉक समन्वयक सहित मिशन से जुड़े सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
Next Story