भारत

OMG! इवेंट मैनेजर को उतारा मौत के घाट, आरोपी पार्टनर पुलिस की गिरफ्त में

jantaserishta.com
24 Jan 2026 8:08 AM IST
OMG! इवेंट मैनेजर को उतारा मौत के घाट, आरोपी पार्टनर पुलिस की गिरफ्त में
x
दफनाया शव.
बरेली: बरेली से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पार्टनरशिप में पैसों के विवाद के चलते 30 साल की इवेंट मैनेजर पूजा राणा की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया. सबूत मिटाने के लिए पूजा की स्कूटी को पीलीभीत की नहर में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी विमल कुमार को हाफ एनकाउंटर के दौरान अरेस्ट कर लिया है.
पूजा राणा बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली थी और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी. 12 जनवरी को दोपहर के समय वह घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और पूजा के भाई मनोज राणा ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले.
इस दौरान पता चला कि पूजा राणा अपने पार्टनर विमल कुमार के साथ एक गाड़ी से हाफिजगंज की तरफ गई है. पुलिस उसके पीछे लग गई. कई दिन तक तलाश चलती रही. इसके बाद विमल कुमार आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी.
आरोपी ने बताया कि वह और पूजा साथ में इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे. पूजा के कुछ पैसे उस पर बकाया थे. नशे के दौरान पूजा ने उससे पैसों की मांग की और उनके बीच विवाद हो गया. गुस्से में उसने पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को नकटिया नदी के जंगल क्षेत्र में 10 फीट का गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया. उसकी स्कूटी को पीलीभीत की बड़ी नहर में फेंक दिया.
पुलिस ने इस मामले में हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. जब पुलिस पीलीभीत से स्कूटी बरामद कर लौट रही थी तो रामगंगा कॉलोनी के पास आरोपी ने बताया कि उसने पूजा का मोबाइल यहां छुपाया हुआ है, लेकिन उसने वहां लोडेड तमंचा छुपा रखा था. उसी तमंचे से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो आरोपी विमल के दाहिने पैर में लग गई, इस दौरान पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया. घायल हालत में आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story