भारत

रामलला के दर्शन के लिए आज भी बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे लोग

Nilmani Pal
16 Feb 2024 1:35 AM GMT
रामलला के दर्शन के लिए आज भी बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे लोग
x

अयोध्या। बड़ी संख्या में लोग राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे है। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येन्द्र दास शास्त्री ने बताया कि सभी वैष्णव मंदिरों में भगवान राम का दरबार है जिसमें भगवान राम के साथ लक्ष्मण जी व माता सीता के साथ हनुमानजी है। कहीं-कहीं चारों भाईयों के साथ माता सीता है और कहीं राम-सीता ही है। उन्होंने कहा कि माता सीता के साथ होने के कारण एक मर्यादा का बंधन रहता है। इसके कारण जब तक पूर्ण शृंगार नहीं होता तब तक पर्दा नहीं हटाया जा सकता है। इसके विपरीत श्रीरामजन्म भूमि में रामलला पांच वर्ष के बालक स्वरूप में विराजमान हैं, यहां माता सीता नहीं है।

बाल स्वरूप सदैव सहज और मनमोहक है, वह चाहे गृहस्थ परिवार का किशोर हो तो भी। यहां तो रामलला पूरे राजसी ठाठ में है, वह सदैव भक्तों के मन को आह्लादित करते हैं। हर दर्शनार्थी भक्त उनके प्रति वात्सल्य से परिपूर्ण है। ऐसी स्थिति में मर्यादा का बंधन नहीं है। यही कारण है कि तीर्थ क्षेत्र ने मंगला आरती के दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है।

रामलला की मंगला आरती का समय सुबह साढ़े चार बजे निर्धारित है। मंगला आरती के दर्शनार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम प्रातः चार बजे है। सवा चार बजे तक श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद यदि पास धारक पहुंचेंगे तो फिर उन्हें शृंगार आरती जिसका समय प्रातः साढ़े छह बजे तय है। इस आरती के बाद सात बजे से आम श्रद्धालुओं का नियमित दर्शन आरम्भ हो जाता है। मुख्य अर्चक श्री शास्त्री बताते हैं कि आचार संहिता के अनुसार मंदिर में निर्धारित नियम पूरा करने के लिए पुजारी गण प्रातः तीन बजे मंदिर का पट खोलकर सम्पूर्ण विधि पूरी करते हैं और फिर रामलला का जागरण कराते हैं।


Next Story