भारत

'अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को भी भय सता रहा', सपा के आरोपों पर ओमप्रकाश राजभर का जवाब

jantaserishta.com
13 Feb 2026 10:45 AM IST
अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को भी भय सता रहा, सपा के आरोपों पर ओमप्रकाश राजभर का जवाब
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर उन्हें (विपक्ष) समझना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान दंगे और कर्फ्यू लगे थे। इस सरकार में न कहीं दंगा है और न कोई कर्फ्यू है।
समाचार एजेंसी से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "सरकार के अच्छे काम का विरोध करना विपक्ष का काम है। उनकी यही पॉलिसी है। अगर वे चुनाव के समय जनता के पास जाकर कहेंगे कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, तो उन्हें वोट कौन देगा? इसीलिए वे विरोध करते हैं। कानून-व्यवस्था पर, उन्हें समझना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान दंगे और कर्फ्यू लगे थे। इस सरकार में न कहीं दंगा है और न कोई कर्फ्यू है। हर तरह सब चंगा है।"
राजभर ने यह भी कहा कि जो लोग अपराधियों को संरक्षण देते थे, वे चाहते हैं कि यही स्थिति बनी रहे। उनके राज में 'गुंडा राज' था। यह मुख्यमंत्री योगी का राज है और उनकी सरकार में किसी भी माफिया या अपराधी के लिए बुलडोजर तैयार है।
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज माफिया-अपराधियों के मन में भय है। उपद्रवियों को कोई भी उपद्रव करने से पहले बुलडोजर का डर रहता है। अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को भी भय सता रहा है। वे विपक्ष के लोग हैं, इसलिए वे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने की कोशिश करते हैं।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी लगातार राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती रही है। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि यूपी में 'हथेली गर्म, पुलिस नरम' है। भाजपा राज में तमाम भूमाफिया जन्म ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार ने डायल-100 की व्यवस्था को बिल्कुल खराब कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story