भारत

पत्रकार को भी नहीं छोड़ा, हुई ये घटना

jantaserishta.com
13 March 2022 5:55 PM IST
पत्रकार को भी नहीं छोड़ा, हुई ये घटना
x
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए फरार बदमाशों को चिन्हित करने में जुट गई है।

पटना: राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के बोर्ड कॉलोनी के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल सटाकर मीडियाकर्मी सप्तऋषि कुमार राय से 5 हजार रुपये नगदी, गले से सोने की चेन व पर्स छीन लिया। दोनों बदमाश शराब के नशे में थे। इस मामले में पीड़ित की ओर से शास्त्रीनगर थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए फरार बदमाशों को चिन्हित करने में जुट गई है।

पीड़ित के मुताबिक वह मूलरूप से औरंगाबाद के रहनेवाले हैं। लंबे समय से बोर्ड कालोनी में रहते हैं। देवघर से दर्शन कर वह शनिवार की रात करीब 1 बजे पटना जंक्शन पहुंचे। स्टेशन से बाहर आने पर वह ऑटो से बेली रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास उतर गए। पैदल ही वह अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। बोले कहां जाना है। यह बताने कि बोर्ड कॉलोनी जाना है।
बाइक सवार युवकों ने कहा कि चलिए उधर ही जाना है। बाइक पर बैठिए घर तक छोड़ देंगे। इस पर वह बाइक पर बैठ गए। बोर्ड कालोनी के पास पहुंचने पर युवकों ने बाइक रोक दी। वह कुछ समझ पाते कि एक ने पिस्टल सटा दी जबकि दूसरे ने पर्स, जेब से 5 हजार रुपये और गले से चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बेली रोड की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि दोनों बदमाश डबल मास्क लगाए थे। एक दुबला-पतला था जबकि दूसरा हट्टा कट्टा। उनका आरोप था कि दोनों शराब के नशे में थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story