राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती, अखिलेश यादव पर राजा भैया ने किया हमला

लखनऊ: यूपी चुनाव में पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. पांचवें चरण में कुंडा विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हुई थी. कई सालों बाद राजा भैया के सामने सपा ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था. उनकी तरफ से गुलशन यादव ने इस सीट से ताल ठोकी. लेकिन मतदान वाले दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगा दिया कि कुंडा सीट पर फर्जी मतदान करवाया जा रहा है. बाद में उन्होंने वो ट्वीट डिलीट जरूर किया, लेकिन विवाद खड़ा हो चुका था.
आदरणीय @yadavakhilesh जी, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है जिसे आप कुण्डा का बताकर चुनाव निरस्त करने की माँग कर रहे हैं, राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती। pic.twitter.com/NyBiv6yoAs
— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) March 1, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





