भारत
पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं, तीन युवकों ने कर दी धुनाई
jantaserishta.com
2 April 2024 10:18 AM IST

x
स्कूटी का नम्बर फुटेज से मिल गया है।
लखनऊ: लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में इंदिरानगर के कल्याण अपार्टमेंट के पास सोमवार रात बाइक टकराने के विवाद में स्कूटी सवार तीन युवकों ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की पिटाई कर दी। फिर उसे सड़क पर गिराकर सर्विस पिस्टल लूट ले गये। नोद से घटना की सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस अलर्ट हो गई और काम्बिंग की। स्कूटी का नम्बर फुटेज से मिल गया है।
गाजीपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कल्याण अपार्टमेंट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी उसकी बाइक से टकरा गई। इस पर विनोद व स्कूटी सवार युवकों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर तीनों युवकों ने सिपाही पर हमला कर दिया। पिटाई करते हुए उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। इसी दौरान एक युवक ने उसकी सरकारी पिस्टल छीन ली और उसे धमकाते हुए भाग निकले।
हेड कांस्टेबल विनोद ने जैसे ही सर्विस पिस्टल लूटे जाने की सूचना थाने पर और अधिकारियों को दी वैसे ही हड़कम्प मच गया। डीसीपी अभिजीत आर शंकर, एडीसीपी, एसीपी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। हालांकि इस घटना को काफी देर तक दबाये रखा गया। यहां से आनन फानन गाजीपुर, इंदिरानगर, गुड़म्बा और विकास नगर थाने की फोर्स को तुरन्त अलर्ट कर दिया गया। साथ ही अन्य थानों की पुलिस को चेकिंग करने का आदेश दिया गया। पर, हमलावर हाथ नहीं लगे।
पुलिस ने सीसी फुटेज खंगाले तो हमलावरों की स्कूटी का नम्बर मिल गया। साथ ही कुछ फुटेज से उनके भागने का रूट भी पता चल गया है। देर रात पुलिस अफसरों ने सिर्फ इतना बताया कि हेड कांस्टेबिल वर्दी में नहीं था। पिस्टल छीनने वाले युवक पेशेवर बदमाश नहीं लग रहे हैं। बाइक टकराने पर झगड़ा हुआ और वह लोग पिस्टल छीन ले गये। देर रात गाजीपुर थाने में इस घटना की एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
Tagsलखनऊगाजीपुर थानाइंदिरानगरबाइकहेड कांस्टेबलLucknowGhazipur Police StationIndiranagarBikeHead Constable
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





