भारत

'गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता' , युवक का सोशल मीडिया पर छलका दर्द

jantaserishta.com
29 Nov 2025 3:50 PM IST
गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता , युवक का सोशल मीडिया पर छलका दर्द
x
बताया 'कड़वा सच' , हिला दिया इंटरनेट.
नई दिल्ली: आज के समय में आपके पास जितने पैसे हैं उस हिसाब से आपको इज्जत मिलती है. इसका सबूत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ये वीडियो दे रहा है. डायरेक्टर दयाल के नाम से इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक वीडियो भारतीय घरों के पुरुषों की हकीकत को भी दिखाता है. इस वीडियो में शख्स बोलता है कि उसे जॉब छोड़े हुए अभी केवल 3 दिन ही हुए और उसके माता-पिता का व्यवहार उसके प्रति बदल गया है.
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा ये वीडियो एक व्यक्ति के जॉब छोड़ने के बाद अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में बताता है. 2 रोटी ज्यादा मांगने पर किस तरह से उसके पिता ने जो बात बोली, जो उसके दिल पर लग गई.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर चलते हुए अपने दर्द को बता रहा है. उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मैंने अपनी जॉब छोड़ दी और अपने घर आ गया. मैं पहले जब घर आता था तो मम्मी पूछती थी कि 2 रोटी और लेगा? वो फीलिंग अलग होती थी कि बेटा कमा रहा है तो उससे 2 रोटी और पूछे लेती हूं. वह इस वीडियो में आगे बताते हैं कि उन्हें घर बैठे तीन दिन हो गया है लेकिन उन्हें अभी तक कोई नौकरी नहीं मिली है.
ऐसे में जब वे खाना खा रहे थे तो, उन्होंने अपनी मां से दो रोटी और मांगी जिसपर उनके पापा ने कहा ये दो रोटी और मांग रहा है दे दो. अपने पिता की ये बात सुनकर युवक बेहद भावुक हो गया. व्यक्ति आगे बोलता है कि अगर मैं पैसे कमा रहा हूं तो मेरी इज्जत है, लेकिन अगर मैं पैसा नहीं कमा रहा हूं तो मेरी थोड़ी भी इज्जत नहीं है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर director_dayal के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story