भारत
Matka: हाईटेक युग में भी गर्मी के मौसम में मटके की बढ़ी डिमांड, डॉक्टरों ने भी की सिफारिश
jantaserishta.com
2 Jun 2024 3:25 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कुम्हारों के चेहरों पर खुशी है।
Matka नूंह: भीषण गर्मी के चलते मेवात जिले में इन दिनों देसी फ्रिज यानि मिट्टी के मटके की मांग बढ़ गई है। शहरों के साथ-साथ गांव में भी लोग मिट्टी के मटके खरीद रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी मटके की दुकानों पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, इसके बावजूद भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके चलते मटके बनाने वाले कुम्हारों के चेहरों पर खुशी है।
दरअसल, इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, हरियाणा के कई इलाकों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी की तपिश से गला तर करने के लिए लोग मिट्टी के मटके और सुराही आदि की खरीदारी करने में लगे हुए हैं। फिलहाल फ्रिज के ठंडे पानी से परहेज कर अधिकतर लोग ठंडे पानी के लिए मिट्टी के मटकों का ही सहारा ले रहे हैं। इससे इन मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
मिट्टी का मटका इन दिनों 80 रुपए से लेकर 200 रुपए तक बिक रहा है। बाजार में मटके और नल लगे मयूर जग जैसे डिजाइन के मटके भी उपलब्ध हैं। सामान्य और छोटे मटके की कीमत कम है तो वहीं नल लगे मटकों की कीमत ज्यादा है। गांव के लोग सामान्य मटका खरीद रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहरों में मयूर जग जैसे दिखने वाले नल वाले मटकों की मांग बढ़ी हुई है।
डॉक्टर इलियास ने बताया कि देसी मटका में मिट्टी की खुशबू आती है जो बहुत अच्छी लगती है। मटके का पानी गले से लेकर आंतों के लिए अच्छा होता है। मटके के पानी को बीमार व्यक्ति भी पी सकता है। इसके साथ ही मिट्टी के कारण इसमें काफी पोषण तत्व भी होते हैं।
उन्होंने बताया कि मटके में मृदा के खास गुण होने के कारण पानी की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं। मटके का पानी शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर प्रतिरोध प्रणाली को बेहतर करता है। लोगों ने बताया कि इस समय मिट्टी के बर्तन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। फ्रिज के पानी से गला खराब व अन्य प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं, इसलिए मटके का पानी पीना लोग पसंद कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





