भारत

कोर्ट के आदेश के बाद भी उत्तराखंड विधानसभा से हटाए कर्मियों की नहीं हुई बहाली

jantaserishta.com
15 Nov 2022 2:49 PM IST
कोर्ट के आदेश के बाद भी उत्तराखंड विधानसभा से हटाए कर्मियों की नहीं हुई बहाली
x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नैनीताल हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी नहीं हो पाई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इन कर्मचारियों को लेकर विधिक राय ली जा रही है। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि विधिक राय लेने के बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 2016 के बाद विधानसभा में हुई भर्तियों को निरस्त करते हुए 250 कर्मचारियों को हटा दिया था।
कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ कोर्ट गए तो नैनीताल हाईकोर्ट ने 15 अक्तूबर को स्पीकर के फैसले पर स्टे दे दिया। कर्मचारी वापस ज्वाइनिंग के लिए आए तो विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों को रिसीविंग तो दी लेकिन उन्हें अग्रिम निर्देशों तक कार्यालय न आने को कह दिया।
हाईकोर्ट का आदेश आए एक महीना होने को है लेकिन अभी तक विधानसभा की ओर से कर्मचारियों को कोई सूचना नहीं दी गई है। न ही इन कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन दिया गया है। ऐसे में कर्मचारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने इसे कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताया।
इधर खंडूड़ी ने कहा कि 2016 के बाद के कर्मचारियों की अभी बहाली नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के संदर्भ में न्याय विभाग और वकीलों से सलाह ली जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story