भारत
दुनिया छोड़ने के बाद भी तीन लोगों को दिया जीवनदान, शिवानी के परिवार की प्रशंसा
jantaserishta.com
16 Oct 2026 2:39 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ब्रेन डेड.
भोपाल: मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जिले की बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) भले ही इस दुनिया से विदा हो गई हो, मगर वे तीन लोगों को अनमोल उपहार दे गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवानी शर्मा के परिवार की प्रशंसा करते हुए मानवता की इस पहल को नमन किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के परिजनों ने दुख की घड़ी में अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की। इससे तीन लोगों की जिंदगी में खुशहाली आई है।
राज्य शासन के निर्णय अनुसार, शिवानी के पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर उन्हें सम्मानित किया गया। शिवानी के अंगदान पर राज्य के मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि एक अत्यंत भावुक और विरल क्षण, जब एम्स भोपाल में अपने प्रियजन के अंगदान के माध्यम से कई जिंदगियों को नई उम्मीद देने वाले दानदाता परिवार को उनके पैतृक गांव में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया, जिस परिवार ने अपार दुख की घड़ी में भी दूसरों को जीवन देने का महान निर्णय लिया, उसके इस त्याग और मानवता के प्रति समर्पण को मिला यह सम्मान वास्तव में हृदय को भावविभोर कर देता है।
उन्होंने आगे कहा है कि अंगदान केवल अंगों का दान नहीं, बल्कि किसी के बुझते हुए संसार में आशा का दीप जलाना है। यह सम्मान उस महान भावना को सलाम है जो एक परिवार के दुख को अनेक परिवारों की खुशियों में बदल देती है। इस संवेदनशील पहल के लिए मध्य प्रदेश सरकार एवं मध्य प्रदेश पुलिस का हृदय की गहराइयों से आभार।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आइए, हम सब मिलकर अंगदान के इस महाअभियान को आगे बढ़ाएं, ताकि हर जीवन को जीने का एक और अवसर मिल सके। यह पहल दर्शाती है कि अंगदान के प्रति जागरूकता अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है और समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है। उनका योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





