एक चोर ऐसा भी! इन वीडियो को करता था डाउनलोड, फिर बेचकर कमाता था मोटी रकम

फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो यूपीएससी (UPSC) परीक्षा की तैयारी के वीडियो चोरी से डाउनलोड कर उन्हें बेचा करता था. वो तैयारी कराने वाले सेंटर्स के ऑनलाइन वीडियोज़ को चुराकर मोटी कीमत पर बेचता था.
पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली थी. तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. आखिरकार पुलिस ने गुरुवार के दिन शातिर आरोपी को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी का नाम प्रियदर्शनी तिवारी है. पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र 21 साल है.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह का काम करने वाला प्रियदर्शनी तिवारी अकेला आरोपी नहीं है, बल्कि ये एक पूरा गैंग है जो यूपीएससी की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के वीडियो ऑनलाइन चोरी करता है और फिर उसे ऊंचे दामों में बेच देता है.
इस गैंग का पर्दाफाश करने का काम नार्थ दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने किया है. अभी इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





