भारत

एक मिनट भी कीमती होता है...कलेक्ट्रेट में हाई-वोल्टेज ड्रामा

jantaserishta.com
30 Oct 2024 9:16 AM IST
एक मिनट भी कीमती होता है...कलेक्ट्रेट में हाई-वोल्टेज ड्रामा
x
देखें वीडियो.
नागपुर: एक पुरानी कहावत है- समय होत बलवान. समय कितना बलवान होता है और एक-एक मिनट की कीमत क्या होती है, इसका अंदाजा इंसान को तब होता है जब कोई व्यक्ति कुछ पल, कुछ क्षण, कुछ सेकंड, कुछ मिनट की वजह से किसी लक्ष्य से चूक जाता है. ताजा वाकया महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी हुई है. एक मिनट की कीमत क्या होती है, कोई नागपुर के अनीस अहमद से पूछे.
नागपुर की मध्य नागपुर विधानसभा सीट से प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने अनीस को उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन वे एक मिनट देरी की वजह से नामांकन नहीं भर पाए. पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अनीस अहमद कांग्रेस से टिकट के दावेदार थे. कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो हर हाल में चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े अनीस ने हाथ का साथ छोड़ एक दिन पहले ही वीबीए का दामन थाम लिया था.
वीबीए ने अनीस को टिकट भी दे दिया. महाराष्ट्र चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर को वह नामांकन के लिए पहुंचे भी. अनीस ने हर एक औपचारिकता, प्रक्रिया पूरी की लेकिन जब तक वह नामांकन पत्र दाखिल करने निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचते तीन बजकर एक मिनट हो चुका था. नामांकन के लिए निर्धारित समय तीन बजे तक का ही था.
इस एक मिनट की देरी का हवाला देते हुए निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन हॉल का दरवाजा बंद करा दिया. अनीस अहमद नामांकन पत्र दाखिल करने से वंचित रह गए और इस बार चुनावी रण में उतर महाराष्ट्र विधानसभा के दरवाजे पर दस्तक देने का उनका ख्वाब भी टूट गया. अनीस ने इस पूरे प्रकरण के लिए प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है. अनीस अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन बजने के पहले अंदर जा चुका था.
अनीस अहमद ने दावा किया कि मेरा आदमी अंदर बैठा था. उसे टोकन नंबर आठ दिया गया था. जब मेरा आदमी अंदर बैठा था तो फिर मुझे क्यों जाने नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि जब एक बार इस दरवाजे से अंदर घुस गया तो उसके बाद और कोई दरवाजा नहीं होना चाहिए. अनीस ने कहा कि तीन बजे के पहले मेन गेट, सेमी गेट, सब दरवाजे पार करके अंदर पहुंच चुका था. अधिकारियों ने मुझे जाने नहीं दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story