भारत

एक आशिक़ ऐसा भी: शादीशुदा महिला से करता था प्यार, दो बच्चों की मां ने शादी से किया इंकार, फिर एक दिन...

jantaserishta.com
17 May 2021 5:21 PM IST
एक आशिक़ ऐसा भी: शादीशुदा महिला से करता था प्यार, दो बच्चों की मां ने शादी से किया इंकार, फिर एक दिन...
x
इधर मामले की सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

भागलपुरः जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोनू बाबा धाम से करीब 200 मीटर की दूरी एक महिला की सोमवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी. महिला की पहचान 30 वर्षीय सीमा देवी के रूप में की गई है. वह सुबह करीब 9.30 बजे पूजा करने मंदिर आई थी तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने आकर गोली मार दी.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव का ही 23 वर्षीय प्रमोद कुमार राय महिला से शादी करना चाहता था. महिला के दो बच्चे भी हैं. घरवालों ने कहा कि महिला शादी से इन्कार कर चुकी थी इसके बावजूद युवक पीछे पड़ा हुआ था. वह जिद पर अड़ा था कि जब भी शादी करेगा वह उसी से करेगा.
सरपंच के स्तर पर इस मामले में हो चुकी थी बातचीत
महिला के ससुर ने कहा कि उसने खुद देखा है कि बाइक पर सवार होकर दो युवक आए. उसमें एक महिला का प्रेमी प्रमोद राय भी था. गोली मारने के बाद सभी फरार हो गए. बताया जा रहा कि इस मामले में पहले भी गांव में सरपंच के माध्यम से बातचीत हुई थी. उस समय कागज पर सब लिखा गया था कि आगे से वह परेशान नहीं करेगा, लेकिन इसके बावजूद भी वह धमकी देता रहा.
इधर मामले की सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. परिजनों से पूछताछ के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story