भारत
भारत में लिथियम बैटरी बनने के बाद ईवी दरों में कमी आएगी: गोवा के मंत्री
jantaserishta.com
9 Nov 2022 10:59 AM IST

x
पणजी (आईएएनएस)| गोवा के ऊर्जा मंत्री सुदीन धवलीकर ने मंगलवार को कहा कि एक बार भारत में लिथियम बैटरी बनने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमत मौजूदा कीमतों के मुकाबले आधी रह जाएगी। धवलीकर ने यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के मालिकों को सब्सिडी देने की घोषणा के बाद कहा कि अगले दो सप्ताह के भीतर चार्जिग स्टेशन लगाने के लिए टेंडर निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक बार चार्जिग स्टेशन बन जाने के बाद लोगों को किसी भी प्रकार के वाहनों को चार्ज करने में आसानी होगी।
धवलीकर ने कहा, "लिथियम बैटरी भारत में निर्मित नहीं होती हैं। जब यहां बैटरियों का निर्माण किया जाएगा, तो ईवी की दरें कम हो जाएंगी।"
मंत्री के मुताबिक शुरू में जब मोबाइल फोन दूसरे देशों से आयात किए जाते थे तो उनकी कीमत ज्यादा होती थी, लेकिन देश में निर्मित होने के बाद दरें गिर गईं।
उन्होंने कहा, "एक बार भारत में लिथियम बैटरी बनने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 30 लाख रुपये से घटकर 16 लाख रुपये हो जाएगी।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





