विश्व

विनाशकारी बाढ़ से यूरोप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 196

Rani Sahu
20 July 2021 3:03 PM GMT
विनाशकारी बाढ़ से यूरोप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 196
x
विनाशकारी बाढ़ के बाद यूरोप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 196

विनाशकारी बाढ़ से जूझने वाले यूरोप में अब भी सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ का पानी कम होने के बाद लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। गत हफ्ते भारी बारिश के चलते जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड और स्विटजरलैंड के कई प्रांत बाढ़ की चपेट में आ गए थे। बाढ़ में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 196 हो गई है।

जर्मनी की पुलिस ने बताया कि भीषण बाढ़ के चलते सैकड़ों घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई। कई कारें बह गई। इससे 700 से ज्यादा लोगों के लापता होने का अंदेशा जताया गया था। कई दिनों की अनिश्चितता के बाद ज्यादातर को सुरक्षित बताया गया है। लेकिन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इलाकों में अब भी 150 से ज्यादा लोग लापता हैं।

बाढ़ से पश्चिमी जर्मनी के राइनलैंड-पैलेटिनेट और नार्थ राइन-वेस्टफैलिया प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। इन प्रांतों में मरने वालों की संख्या 164 हो गई है। इनमें से 117 लोगों की मौत राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य के एहरवीलर काउंटी में हुई। इस काउंटी में 749 लोग घायल हुए।

Next Story