भारत
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नरों ने किया महायज्ञ
jantaserishta.com
1 May 2024 11:56 AM IST

x
फाइल फोटो
इस दौरान अग्नि कुंड में हवन की आहुति दी गई।
प्रयागराज: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नर समाज ने महायज्ञ किया है। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ़ टीना मां ने विघ्नेश्वर महायज्ञ का आयोजन किया।
इस दौरान अग्नि कुंड में हवन की आहुति दी गई। पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज शहर स्वाहा की धुन से गुंजायमान हो उठा। हवन से वातावरण भी शुद्ध हो गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के सामने महाआरती भी की गई। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने कहा, “अबकी बार मोदी सरकार 400 का आंकड़ा पार करने जा रही है। हवन यज्ञ के माध्यम से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नरों ने उनको आशीर्वाद दिया है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





